Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल श्रीफल प्रदान कर किया सम्मान

1 min read
Collector Aditya Singh met the retired employees

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का माल्यार्पण कर व शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होने पेंशन भुगतान आदेश भी पेंशनर्स को प्रदान किये। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डी.के. सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह व कलेक्ट्रेट के अधीक्षक अतुल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए। इसके लिये उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पढ़ें।

वन विभाग, शिक्षा, जल संसाधन, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य के ये कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त

कार्यक्रम में वन विभाग के महेशचन्द्र कहार वनपाल, श्रीमती रेखा नायडू वनरक्षक, पशु चिकित्सा विभाग के उत्तम काशीनाथ, जल संसाधन के अमीन सुन्दरलाल वर्मा, स्वास्थ्य विभाग की सुश्री चन्द्रकला ठाकुर, सहायक शिक्षक सुभाष शुक्ला, अनिल अग्निहोत्री और श्रीमती साधना वर्मा को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके विभाग के जिला अधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।

What do you think?