Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda News : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण का स्तर सुधारने पर विशेष ध्यान दें – कलेक्टर सिंह

1 min read
To improve the level of education, health and nutrition of children

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में हृदय अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत पंजीयन किया जाए व सभी गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन बार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। हाई रिस्क वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनके सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। बैठक में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं में जिनकी समग्र आईडी नहीं है, उनकी आईडी बनवाएं तथा जिन महिलाओं के खाते बैंकों में नहीं खुले है, उनके खाते खुलवाए जाएं ताकि शासन की योजनाओं के तहत इन महिलाओं को दी जाने वाली राशि इनके खातों में जमा की जा सके। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि हृदय अभियान की साप्ताहिक समीक्षा सभी एसडीएम नियमित रूप से करें। उन्होने कहा कि इन बैठकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के खण्ड स्तरीय अधिकारी जानकारी सहित उपस्थित रहें। उन्होने बैठक में दंत शक्ति अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की।

What do you think?