Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

Harda News : पॉलिटेक्निक में कॉलेज लेवल एडमिशन का अंतिम दिन 15 सितम्बर

2 min read
College Level Admission in Polytechnic

Harda News : डिप्लोमा इंजीनियरिंग काउंसलिंग के केन्द्रीकृत चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिये संस्था स्तर पर प्रवेश की कार्यवाही के लिये समय सारणी जारी की गई है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि कॉलेज लेवल काउंसलिंग के प्रथम चरण के बाद महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग की 42, मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 31, इलेक्ट्रीकल की 15 तथा कम्प्यूटर साईन्स की कुल 22 सीटें रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर सीएलसी द्वितीय राउण्ड के लिये रजिस्ट्रेशन 15 सितम्बर रात्रि 10 बजे तक किया जा सकेगा। द्वितीय चरण के लिये काउंसलिंग 15 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में शत प्रतिशत प्रवेश के लिए शासन के निर्देश अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के समन्वय से जिले के सभी स्कूलों में प्रवेश की जानकारी दी गयी एवं उत्कृष्ट स्कूल में प्रेवश प्रभारी विकास भुमरकर द्वारा छात्रों और शिक्षकों को प्रवेश संबंधी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए 10वी और आईटीआई पूर्ण कर चुके छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कर सस्था में 15 सितंबर को प्रात: 10.30 बजे उपस्थित हो सकते है।

What do you think?