Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: कलेक्टर आदित्य सिंह ने सिंचाई में बाधक बनने वाले हेडअप तत्काल हटाने के दिए निर्देश

2 min read
Collector Aditya Singh Irrigation
Text Size:

Harda news: कलेक्टर आदित्य सिंह नेे जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर नहरों के माध्यम से सिंचाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अजनई माइनर नहर, गोदड़ी, बाजानिया, रूंदलाय, माथनी, करताना, गुरदिया नहर के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि कई किसान नहर के पानी में हेडअप लगाकर सिंचाई में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। कलेक्टर सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की नहरों में जहां भी हेडअप लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने अजनई माइनर नहर के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सुनील सोलंकी द्वारा गत एक माह में किए गए दोरों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग से कहा। उन्होंने ग्राम बाबडय़िा माचक उपनहर का निरीक्षण भी किया।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने रोलगांव माइनर नहर से की जा रही सिंचाई का कार्य भी देखा । उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नहरों के आसपास के क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग करें, और सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि कहीं नहरों में हेडअप देखने में आए तो उन्हें तत्काल हटाया जाए। कलेक्टर सिंह ने उपस्थित तहसीलदार को निर्देश दिए की वे भी स्वयं नहरों के आसपास के ग्रामों का दौरा करें, और अपने अधीनस्थ पटवारियों को भी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ नहरों से सिंचाई कार्य की मॉनिटरिंग के दौरान साथ रहने के लिए निर्देश दें ताकि नहर के अंतिम छोर के किसानों के खेत तक नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुंच सके।

भ्रमण के दौरान करताना क्षेत्र के पटवारी अनुपस्थित थे, जिस पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने तहसीलदार को पटवारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन डी के सिंह ने बताया कि ओसरा बंदी कार्यक्रम लागू कर सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है, और अंतिम छोर के खेत तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

What do you think?