Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

Harda news: कैंपस प्लेसमेंट से 14 स्टूडेंट्स को मिली नौकरी

2 min read
14 students got jobs through campus placement

Harda news: राजाबरारी एस्टेट में दयालबाग शिक्षण संस्थान के केंद्र पर एशिया की शीर्ष फूड सप्लाई चेन कंपनी जुबिलेंट द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत फाइनल ईयर में अध्यनरत 14 छात्र एवं छात्राओं का चयन कर उन्हें बैंगलोर में जॉब ऑफर दिया गया। सभी चयनित विद्यार्थियों को आरंभ में सोलह हजार पांच सौ रुपए का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों में ग्राम राजाबरारी, कायरी, टेमरूबहार, खोड़ेवोडे, सलाई, मरापड़ोल इत्यादि के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 8 विद्यार्थी बी.कॉम कोर्स के, 2 कंप्यूटर एवं कृषि विज्ञान से एवं 4 विद्यार्थी बी वॉक फूड प्रोसेसिंग एवं डेयरी टेक्नोलॉजी के रहे।

राजाबरारी एस्टेट में दयालबाग यूनिवर्सिटी द्वारा उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ साथ रोजगार सहायता भी दी जाती है। यही नहीं नौकरी में ज्वाइन करने के बाद भी विभिन्न शहरों में राधास्व आमीमत के अनुयायियों एवं पूर्व छात्र संघ के द्वारा इन विद्यार्थियों को पूरी सहायता दी जाती है जिससे वह नए वातावरण में आसानी से एडजस्ट हो जाएं।

दयालबाग शिक्षण संस्थान यूजीसी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ए प्लस नैक रेटिंग प्राप्त संस्थान है। राजाबरारी एस्टेट आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा एवं कौशल विकास के बेहतरीन कार्यों के लिए संस्था को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उत्कृष्ट संस्थान विश्वकर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में दयालबाग शिक्षण संस्थान के विभिन्न कोर्सेस में दाखिले हेतु फार्म भरे जा रहें हैं जिनमें आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है।