Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जिला न्यायालय में 11 नवंबर को लगेगा आयुष्मान कार्ड शिविर

1 min read
Ayushman Card Camp
Text Size:

Harda News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अधिवक्ता संघ एवं स्वास्थ्य विभाग, हरदा के संयुक्त तत्वाधान में 11 नवंबर सोमवार को जिला न्यायालय परिसर, हरदा में प्रात: 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत ये वरिष्ठ नागरिक प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकते हैं। शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह द्वारा चिकित्सा अधिकारियों और उनकी टीम का गठन किया गया है।

सचिव जिला प्राधिकरण हरदा गोपेश गर्ग एवं जिला अधिवक्ता संघ सुदीप मिश्रा ने शिविर में पात्र व्यक्ति को अपने आवश्यक दस्तावेजों सहित आकर अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की हैं।

What do you think?