Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : कृषि विभाग के दल ने मसनगांव में फसलों का किया निरीक्षण

1 min read
A team from the Agriculture Department
Text Size:

Harda News : शीतलहर की वजह से सर्दी अभी बहुत बढ़ गई है इसका असर फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरे और औस की वजह से फसलों पर पाले का खतरा बड़ गया है। सर्दी का मौसम आते ही फसलों पर भी इसका प्रभाव पढ़ता है। सर्दी के बड़ते प्रकोप को देखते हुए कृषि विभाग के दल द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों से मिलकर फसल की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दे रहे है।

ग्राम पंचायत मसनगांव में कृषि विभाग के निरीक्षण दल द्वारा बुधवार को क्षेत्र भ्रमण किया गया, जिसमें गेहूं एवं चना की फसलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों को फसल से संबंधित सम सामयिक सलाह दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं में फफूंद जनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

निरीक्षण दल में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ ओ पी भारती, कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि राम कृष्ण मंडलोई, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सोनल आठनेर, कृषि विस्तार अधिकारी गणेश रजने एवं आत्म परियोजना से काजल शर्मा उपस्थित थे।

What do you think?