Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
राष्ट्रीय

बारिश के जल का सरक्षण कर प्रकृतिक संसाधनों को दे नया जीवन…

3 min read
Conserving rainwater gives new life to natural resources
Text Size:

यह दुनिया का सबसे बड़ा सच है बूंद बूंद में जिन्दगी छुपी हैं आज हम जल को अपने जीवन में सहज कर रखेगें। कल कई जिन्दगी इससे बचाई जा सकेंगी। बारिश का मौसम चल रहा है अगर आज हम बारिश के पानी को जमीन में सहजकर रखेगें तो कल आने वाली गर्मी के मौसम में हमे जल की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बारिश के पानी को भविष्य के लिए सहज कर रखना आज बहुत बड़ी जरूरत हो गई है। क्योकि आज हमारे देश में देखा गया है कि गर्मी के मौसम का आगाज होते ही कई जगहों पर पानी की काफी कमी का सामना करना पड़ता है। उचित योजना बनाकर अगर बारिश के जल को सहज कर रखा जाये तो पानी की कमी और सूखे से आसानी से बचा जा सकता है। जरा सी मेहनत कर के आप पानी के संरक्षण में अपना अमूल्य योग्यदान दे सकते है।

हमारे देश में कई ऐसी जगह है जहां पर गर्मी के शुरूआती दिनों से पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। कई ईलाके तो ऐसे भी है जहां पर लोगों को पीने का पानी भी बमुश्किल मिल पाता है। ऐसी जगहों पर भविष्य में पानी की समस्या से निपटने के लिए वर्षा जल संरक्षण एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है। आज हमारे देश की आधी से ज्यादा आवादी पानी की समस्या से परेशान है।

हमारे देश में कई जगह ऐसी भी है जहां लोग नर्मदा के किनारे रहते है फिर भी उनके गांव में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नर्मदा का जल पाईप लाईने बिछा कर शहरों में पानी की पूर्ति की जाती है। ऐसे लोगों के लिए पानी की समस्या ऐसी ही है जैसे चिरांग तले अंधेरा।

हमारे देश में ऐसे कई गांव है जो वर्षा जल संरक्षण से पानी की समस्या दूर करने की कोशिश करते है। वर्षा जल संरक्षण ताजा और शुद्ध जल तक इंसान की पहुंच को आसान करने का सबसे अच्छा तारिका है। यहां पानी के सरक्षण का सबसे सस्ता साधन है। बारिश के पानी को सहजकर रखने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। और यह जल के प्रकृतिक संसाधनों को नई जिन्दगी देने में भी मदद करता है।

अगर आप अपने आस-पास वर्षा जल संरक्षरण करना चाहते है तो पहले उस स्थान को चुने जहां आप बारिश के पानी को स्टोर करना चाहते है या उसे जमीन में उतार कर भू-जल को बडऩा चाहते है। पहले उस जगह को अच्छी तरह से साफ कर ले जैसे घर की छत उसके बाद पानी को जमीन में उतार कर अपने ईलाके के भू-जल संरक्षण कर सकते है।

सैयद शबाना अली
हरदा मध्यप्रदेश

What do you think?