Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

अमृत भारत ट्रेन की सौगात, हरदा मे ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी

2 min read
Text Size:

अमृत भारत ट्रेन की सौगात, 29 अप्रैल को स्वागत

 

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले को बनारस से हड़पसर (पुणे) के बीच चलने वाली प्रतिदिन अमृत भारत ट्रेन की नई सौगात मिली है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को स्वीकृति दी है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों और विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद द्वारा लगातार पुणे के लिए ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिस पर अब सहमति मिल गई है और खंडवा को भी इस ट्रेन का स्टॉपेज प्रदान किया गया है। मध्य रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य मनोज सोनी ने जानकारी दी कि बनारस-हड़पसर अमृत भारत ट्रेन 28 अप्रैल से शुरू होगी और 29 अप्रैल को सुबह हरदा  स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर स्टेशन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार ट्रेन संख्या 22589/22590 प्रतिदिन संचालित होगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी और अन्य कोच शामिल रहेंगे। यह ट्रेन बनारस, प्रयागराज, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस नई सुविधा से खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पुणे तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन और भी सुगम हो सकेगा।

What do you think?