उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए साफ-सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम 

हरदा उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 के अंतर्गत कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रोत्साहनात्मक गतिविधियों/कार्यक्रमों की श्रृंखला अंतर्गत न्यायालय परिसर हरदा को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने के उद्देश्य से शनिवार को न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर के गार्डन, कार्यालयीन भवन के आसपास, न्यायालयों कक्षों के समीप, आवागमन वाले क्षेत्रों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। साफ-सफाई अभियान के अंतर्गत परिसर में एकत्रित अनुपयोगी सामग्री, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट को हटाकर निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से निष्पादित किया प्रधान जिला न्यायाधीशअध्यक्ष  अरविंद रघुवंशी ने समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने हेतु निर्देशित कियाइसी क्रम में पर्यावरण सरंक्षण एवं न्यायालय परिसर के सौंदर्यीकरण को दृष्टिगत रखते हुए उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायालय के उपयुक्त स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा रोपित पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पौधों के संरक्षण के लिए नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखरेख पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम में  सुधीर कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय,  जयदीप सिंह विशेष न्यायाधीश,  निमिष राजा द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,  लवकेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  चंद्रशेखर राठौर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मजिस्ट्रेटगण-श्रीमती चेतना रूसिया, संजीव राहंगडाले,  सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी,  जगदीश विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ,  शैलेन्द्र जोशी सचिव जिला अधिवक्ता संघ, अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply