Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार “जन सुरक्षा युवा सृजन” संवाद कार्यक्रम आयोजन

2 min read

 

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार “जन सुरक्षा युवा सृजन” संवाद कार्यक्रम का द्वितीय सत्र का आयोजन श्रीमान पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22/08/2026 को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री अरुणा सिंह द्वारा सृजन संवाद के तहत विद्यार्थियों को कानून, यातायात सुरक्षा, सायबर सुरक्षा, महिला बाल संरक्षण, पाक्सो एक्ट के नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा बालको से अपराधो के लिये बने नियमों/कानून के बार में विस्तृत व्याख्या की गई। प्राचार्य श्री संतोष यादव, मास्टर ट्रेनर, सुश्री सोनाली परकोचे, शिक्षिका किरण शर्मा, शिक्षक श्री मंगलेश कुलहारे, उच्च. माध्य. शास. उत्कृष्ट स्कूल हरदा द्वारा मेरे अधिकार व जिम्मेदारियां आदि विषयों पर विस्तार समझाया गया, उनि. नूर मोहम्मद पठान रक्षित केंद्र हरदा द्वारा कानून सुरक्षा और न्याय, उनि. महेश जाट थाना हंडिया जिला हरदा द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया गया।

 

कार्यक्रम समापन के पश्चात 40 छात्र/छात्राओं को थाना कोतवाली हरदा का भ्रमण कराया गया तथा थाना प्रभारी श्री रोशनलाल भारती व प्रधान आरक्षक लेखक कुलदीप भदौरिया द्वारा पुलिस थाने की व्यवहारिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा थाना परिसर एचसीएम कक्ष, बंदी ग्रह, विवेचक कक्ष, दिवस अधिकारी कक्ष के संबंध में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को आर्म्स के उपयोग, प्रकार एवं आर्म्स लायसेंस बनाने की प्रक्रिया एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्र तरुण, छात्रा सलोनी, प्रिया सोनी व अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा प्रश्न करने पर थाना प्रभारी द्वारा सहज व सरल शब्दों में उत्तर दिया गया। कई छात्र/छात्राओं द्वारा पूछने पर पुलिस थाने में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की श्रेणी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

इसी क्रम में छात्र/छात्राओ को कंट्रोल रूम हरदा ले जाकर डायल-112 की कार्यप्रणाली के संबंध में रेडियी निरी. सत्यनारायण मेहरा द्वारा छात्र/छात्राओं को डायल 112 में कैसे सूचना प्राप्त होती है और पुलिस सूचनाकर्ता की समस्या का निराकरण कैसे कितने समय में करती है इसके संबंध में विस्तार से समझाया गया तथा रेडियो कार्यालय के उपकरणों के बारे में भी जान‌कारी दी गई।