Skip to content
ताज़ा खबर
मिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत
10 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 10 October 2026
हरदा

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी की प्रेसवार्ता

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा से प्रकाशित

 संपादक -सैयद अस्पाक अली 

मो. 9425045481

हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत, प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली प्रेसवार्ता

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमान अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2026 को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय हरदा एवं समस्त तहसीलों में स्थित न्यायालयों में किया जाएगा।

 

इस नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में ए.डी.आर सेंटर जिला न्यायालय परिसर हरदा में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

 

प्रेसवार्ता के दौरान श्रीमान लवकेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमान चन्द्रशेखर राठौर न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा,  सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

प्रधान जिला न्यायाधीश  रघुवंशी ने बताया कि उक्त नेशनल लोक अदालत में शमनीय आपराधिक प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एम.ए.सी.टी. प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा), वैवाहिक प्रकरण, श्रम प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर/बिल संबंधी प्रकरण, राजस्व प्रकरण, दीवानी मामले तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य, प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जावेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जिनके न्यायालय में राजीनामा योग्य प्रकरण लंबित हैं, वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने मामलों का शीघ्र और सुलभ निराकरण कराएं।

 

 

What do you think?