Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने वाले 10 अधिकारियों पर लगा 500-500 रुपए का अर्थदंड

2 min read

पावनसिटी हरदा
खंडवा – सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले एल-1 स्तर के कुल 10 अधिकारियो पर 500- 500 रुपए अर्थदंड लगाने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज होने के बाद ऐसे अधिकारियों को चिन्हित किया गया जिन्होंने कि शिकायतों को “अटेंड” ही नहीं किया था। इसलिए शिकायत “नॉट अटैंड” प्रदर्शित हो रही थी। उन्होंने बताया कि इन सभी अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का जवाब संतोषप्रद प्राप्त न होने पर इन सभी 10 अधिकारियों पर 500-500 अर्थदंड लगाया गया है तथा राशि जमा भी करवा ली गई है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों को तुरंत अटेंड करें और शिकायत के संबंध में समय सीमा में पोर्टल पर अपना जवाब लिखित में दर्ज करा दें। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि एल-1 स्तर के जिन अधिकारियों से 500-500 रुपए अर्थदंड वसूला गया है, उनमें
खण्डवा ब्लॉक के कृषि अधिकारी दिनेश सोलंकी, मंडी सचिव पंधाना  हरेसिंह सोलंकी, हरसूद ब्लॉक के कृषि अधिकारी  कृष्णलाल कनासे छैगांवमाखन ब्लॉक के कृषि अधिकारी  मंगलेश पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पुनासा अभिषेक त्रिवेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पंधाना  रुपसिंह सिसोदिया, तहसीलदार मांधाता नरेन्द्र मुवेल, नायब तहसीलदार मोहना गजानंद चौहान, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक गणेश तईकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम भुसारिया शामिल हैं।

What do you think?