पावनसिटी हरदा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा  शंशाक व्दारा नशे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय सग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूध कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसे अवैध मादक पदार्थ एम डी पाऊडर पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।

 

थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 14/06/2026 को मुखबीर सूचना अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस.तिवारी के नेतृत्व में टीम  बिसोने ,  दुर्गेश सेंगर , उमेश राजपूत ,  मोहन मीणा ,विनोद राजपूत व्दारा सूचना तस्दीक पर  गुप्तेश्ववर मंदिर के पीछे रोड पर पहुचे जहां एक व्यक्ति बिजली के खंभे के नीचे संदिग्ध हालत मे बैठे हुए रात्रि का समय होने से तथा संदिग्ध प्रतीत होने से मेरे द्वारा एवं हमराह स्टाफ के द्वारा संदेह जाहिर किये जाने से उक्त व्यक्ति को घेराबंदी करते हुए पकडा तथा संदेह करते हुए उससे यहा बैंठने का कारण पूछते हुए नाम पता पुछने पर अपना नाम राजु पिता गंगाविशन राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम काकरिया का होना बताया एवं मेरे द्वारा उक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गई जिसकी पेंट की दाहिने जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पेकिंग छोटी पन्नी मिली जिसके अंदर ब्राऊन रंग का पदार्थ भरा दिखा जिसके संबंध मे पूछा गया जो डरी सहमी आवाज में बोले साहब पन्नी के अंदर एमडी पाउडर है जिसे मे खाता हूँ और खाने के लिये बैठा हूँ । मै इसका नशा करता हूँ बताया तत्काल वैधानिक कानुनी कार्यवाही कर NDPS ACT के प्रावधानो का पालन करते हुये अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर पन्नी सहित कुल मात्रा 11.01 ग्राम कीमती करीबन 2लाख 20 हजार रूपये को मौके पर जप्त किया गया आरोपी राजु पिता गंगाविशन राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम काकरिया हरदा को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 218/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा ।

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सुनिल बिसोने , दुर्गेश सेंगर ,  उमेश राजपूत , महेश शर्मा , मोहन मीणा, वीरेन्द्र राजपूत की विशेष भूमिका रही ।

 

नाम आरोपी – राजु पिता गंगाविशन राजपूत उम्र 44 साल निवासी ग्राम काकरिया थाना सिविल लाईन हरदा

जप्ती सामग्री- अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर पन्नी सहित कुल मात्रा 11.01 ग्राम कीमती करीबन 220000/-

रुपये

Leave a Reply