Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

डॉ. गौड़ा ने ग्राम रोशनी का दौरा किया एंबूलेंस संचालक पर एफआईआर, डॉ. मौर्य पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

2 min read

खण्डवा – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को खालवा तहसील के ग्राम रोशनी का दौरा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर उन्होंने ‘‘गत दिनों गर्भवती महिला श्रीमती सपना पति सतीश की मृत्यु के मामले‘‘ की मौके पर जांच की। डॉ. गौैड़ा ने मामले में दोषी 108 एम्बूलेंस संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान मेडिकल ऑफिसर संतोष मौर्य के विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत को दिए।
मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजा
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने समन्वित मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए ग्राम रोशनी में विकसित किए जा रहे स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रतिलाल कनासे तथा मत्स्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। सीईओ डॉ. गौड़ा ने समन्वित मत्स्य पालन गतिविधियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समन्वित मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए 2 हेक्टेयर भूमि विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां मत्स्य पालन के साथ साथ उद्यानिकी, कृषि व पशुपालन की गतिविधियां भी की जाएंगी।

What do you think?