Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। यह अभियान 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है , जिसका उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाते हुए उनके आवेदन एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कराना है। इस अभियान की समस्त कार्यवाही CM हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त एवं उनका निराकरण किया जा रहा है।
अभियान को चार चरणों में संचालित किया जा रहा है,
प्रथम चरण: 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 – ग्राम पंचायत/नगरीय वार्ड स्तर पर आवेदन संग्रह एवं पंजीयन
द्वितीय चरण: 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 – क्लस्टर/जोन स्तर पर शिविर एवं निराकरण
तृतीय चरण: 16 मार्च से 26 मार्च 2026 – विकासखंड/नगर स्तर पर शिविर एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण
चतुर्थ चरण: 26 मार्च से 31 मार्च 2026 , जिला स्तर पर इसी क्रम में अंतिम निराकरण 26 मार्च 2026 को जिला स्तरीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभा कक्ष में प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
अभियान अंतर्गत नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वे शिविर रोस्टर के अनुसार आवेदन पंजीकृत कर सकते हैं।
इस अभियान में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र आवेदनों का 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला पंचायत हरदा में होने वाले शिविर में सहभागिता करें।

What do you think?