Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

टिमरनी में कानून व्यवस्था बदहाल आमजन परेशान- जायसवाल

2 min read

पावनसिटी हरदा

टिमरनी संवाददाता ब्रजेश रिछारिया

टिमरनी- नगर में प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के चलते आम जनता परेशान हो रही है क्योंकि नगर में बन रहे ओवर ब्रिज से हो रही आम नागरिक की परेशानी पर प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। पुल निर्माण के चलते सर्विस रोड़ बनाने के नाम पर सैकड़ों मकान तोड़ दिए पर सर्विस रोड़ का काम आरंभ नहीं किया गया है। धूल और कच्ची ऊबड़ खाबड़ सड़क पर वाहन चलना मुश्किल हो रहा है जो परिवर्तित मार्ग है उसकी हालत भी बेहद खराब है। कच्ची सड़क से वाहनों के आवाजाही से उड़ने वाली धूल से आसपास के रहवासी परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है लोग बीमार हो रहे हैं। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी आज तक कोई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। धूल और कच्ची सड़क से सभी परेशान हैं। स्थानीय प्रशासन लोगों की तकलीफ को दूर करने में नाकाम साबित हो रहा है। जिला प्रशासन से अनुरोध है कि वह टिमरनी की जनता की तकलीफों को गंभीरता से विचार करे और तत्काल समाधान की दिशा में प्रयास कर जनता को राहत दे।
लाखों की चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
नगर में विगत महीनों में दर्जनों चोरी की वारदात हुई है जिसमें लाखों का कीमती सामान चोरी हुआ है पर आज तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि टिमरनी में हुई चोरी की घटना की जांच के लिए जिले से विशेष दल गठित किया जाए ताकि ईमानदारी से जांच हो सके।
व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी जन आंदोलन
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी है की यदि एक सप्ताह में पुल निर्माण के चलते आम नागरिकों को हो रही परेशानी का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।