पावनसिटी समाचार हरदा
किसानों की सुविधा एवं फसल उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि उन्होंने उपार्जन के लिए जिस दिनांक का स्लॉट बुक कराया है, कृपया उसी निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। स्लॉट की निर्धारित तारीख से पूर्व केंद्र पर आने से अनावश्यक भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं तथा किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी किसानों के सहयोग से उपार्जन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, सरल एवं सुगम बनाया जा सकता है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि का पालन करते हुए अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे, ताकि समय पर और सुचारु रूप से उपार्जन कार्य संपन्न हो सके तथा सभी किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
