Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

डायग्नोस्टिक दल ने खेतों का भ्रमण कर दी सलाह

1 min read
Text Size:

पवनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा- कृषि भिाग के डायग्नोस्टिक संयुक्त दल ने गुरूवार को विकासखंड हरदा के ग्राम सिरकंबा, बरखेड़ी, झुंडगांव, झाड़पा, दुलिया एवं गहाल के किसानों के खेत का भ्रमण कर भारतीय किसान संघ के साथ समन्वय स्थापित किया। डायग्नोस्टिक दल में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ संध्या मुरे, अनुविभागीय अधिकारी कृषि हरदा सुश्री रचना पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री संगीता डावर एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री जितेन्द्र मंडलोई उपस्थित थे। डायग्नोस्टिक दल ने किसान को मक्का फसल के लिये समसामयिक सलाह के रूप में फॉल आर्मी वॉर्म से बचाव हेतु ईमामैक्टिन बेंजोएट 1.9 प्रतिशत इसी एवं कोलोरोफायरीफोस 20 प्रतिशत इसी की 150 एमएल प्रति एकड़ की सलाह दी गई। साथ ही किसानों को आगामी रबी सीज़न की प्रमुख फसलों की बुआई, बीजोपचार, जैविक खेती एवं आगामी रबी सीजन की फसलों के लिए भी समसामयिकी सलाह दी।
(फोटो संलग्न)

What do you think?