Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

पचमढ़ी महोत्सव मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब लुभाया,संगीत की धुनों पर जमकर थिरके

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र पचमढ़ी

➡️पचमढ़ी में चारों तरफ बिखर रहा मनोरंजन का भरपूर रंग
➡️संगीत, नृत्य, जादू और हास्य से गूंज उठा मेला परिसर

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब लुभाया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। पूरा मेला परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

मेले में मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत मैजिक शो ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मेले में आए मैजिशियन एवं माइंड रीडर द्वारा दिखाई गई विभिन्न जादुई कलाओं ने दर्शकों को अवाक कर दिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।

हास्य कलाकार ने अपने चुटकुलों और विंग्य से मेले में समां बांध दिया। स्टैंडअप कॉमेडियन राजा रेंचो ने अपने चुटीले संवादों और हास्यपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति के दौरान हंसी के ठहाकों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

शास्त्रीय व बॉलीवुड नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने प्रस्तुतियों को खूब सराहा। शास्त्रीय नृत्यांगना सुश्री ऋतंभरा कुशवाहा की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही आकर्षक बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसी प्रकार गायक कलाकार जतिन श्रॉफ एवं लक्ष्मी सिंह की मधुर गायकी पर दर्शक झूमते नजर आए। वहीं मुंबई से आए प्रसिद्ध गायक अतुल पंडित की दमदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम की भव्यता को दोगुना कर दिया।

What do you think?