Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

गंदे पानी की शिकायतों पर सख्ती कलेक्टर जैन ने दिए कड़े निर्देश

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
जिले में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और गंदे पानी से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि नगर पालिका क्षेत्रों में जिन-जिन ट्यूबवेल और बोरिंग के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, उन सभी जलस्रोतों से तत्काल जल-नमूने संग्रहित किए जाएं। इन नमूनों को अनिवार्य रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग अथवा एफएसएसएआई/अन्य मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में परीक्षण हेतु भिजवाया जाए, ताकि पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) को बुलाकर नगर पालिका क्षेत्रों में गंदे पानी से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों की संयुक्त समीक्षा करें। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्वयं शिकायतकर्ताओं से संवाद कर यह सुनिश्चित करना होगा कि गंदे पानी से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित न रहे और सभी प्रकरणों का संतोषजनक निराकरण किया जा चुका हो।
कलेक्टर  जैन ने स्पष्ट किया कि आमजन को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

What do you think?