Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी – कलेक्टर

2 min read
Text Size:

 

हरदा- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  सिद्धार्थ जैन ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सूरज पिता मिश्रीलाल जाट निवासी ग्राम सोनतलाई थाना हंडिया व राजेश पिता गोविन्दराम सारन निवासी ग्राम मांदला थाना छीपाबड़ को 6 माह के लिये जिलाबदर करने का आदेश जारी किये हैं। जिला बदर की अवधि में आरोपीगण सूरज जाट व राजेश सारन हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली 11 अक्टूबर को सागर में आयोजित होगी

हरदा – सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में किया जाएगा।

सेना द्वारा 1 जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई 2026 को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 14 जुलाई 2026 को उनकी ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।

ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी के चयनित अभ्यर्थी, जो मध्यप्रदेश के अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा सहित 15 जिलों से संबंधित हैं, से अनुरोध किया गया है कि वे 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) स्थित रैली स्थल पर अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्धारित समयानुसार रिपोर्ट करें।

रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज भर्ती अधिसूचना के अनुसार साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा इंटरनेट कनेक्शन युक्त स्मार्ट मोबाइल फोन भी साथ लेकर आना आवश्यक होगा।

What do you think?