Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 16°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

सीएमएचओ ने खालवा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

2 min read

पावनसिटी खण्डवा– मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के विकासखंड खालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की बैठक लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने शनिवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लक्ष्य अनुरुप पूर्ति करने व पोर्टल कार्य भी समय पर करने के लिए कहा। हाई रिस्क महिलाओं की पहचान कर उनका समय पर उपचार और फॉलो अप किया जाए। क्षेत्र से मातृ मृत्यु होने पर संबंधित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ जुगतावत ने कहा कि शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो और कम वजन वाले बच्चों को एन.बी.एस.यू. पर भर्ती करें। उन्होंने कहा कि एनआरसी में शत प्रतिशत बच्चे भर्ती कराएं और नियमित रुप से फॉलोअप किया जाए। ई-संजीवनी के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कॉल कर मेडिकल ऑफिसर से बात कर मरीजों का उपचार करें । 22 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान में जन्म से 5 वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बी.एम.ओ. डॉ. शैलेंद्र कटारिया को नियमित रुप से क्षेत्र में भ्रमण कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबेक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धरती आबा व 70 प्लस के तहत शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए ।
डॉ. जुगतावत ने कहा कि वर्षाऋतु को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रखें। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कटारिया, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री विक्रम सिंह मंडलोई, बी.पी.एम. श्री कन्हैया प्रधान व आशीष गीते मौजूद थे।

What do you think?