मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले में आहरदा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जुलाई माह की सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा अंतर्गत 91015 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रूपये प्रति हितग्राही की दर से कुल 13,65,22,500 रूपये की राशि अंतरित की गई। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।योजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जुलाई माह की सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा अंतर्गत 91015 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रूपये प्रति हितग्राही की दर से कुल 13,65,22,500 रूपये की राशि अंतरित की गई। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला एवं परियोजना स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भिंड जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएँ उपस्थित रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला हरदा द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को समय पर योजना का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है।

28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली

हरदा – सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कम्प्लेक्स,भोपाल में मध्यप्रदेश के 15 जिलों में अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ, सीहोर और विदिशा के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन रैली का आयोजन होगा तथा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए धर्म गुरू और एजुकेशन हवलदार की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा हैं।

सेना द्वारा 01 जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई 2026 को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 13 जुलाई 2026 को उनकी ई-मेल पर भेज दिया जायेगा। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार भर्ती रैली स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती मे हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र व सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार तथा साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर और इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्ट मोबाइल फ़ोन भी लेकर आना अनिवार्य है।

 

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज

हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गत दिवस को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम खुदिया, जूनापानी, रिछाड़िया, घोड़ापाट, जामन्याखुर्द, कालकहु, कुम्भीखेड़ा, सुन्दरपानी, करताना, गोगिया व आदमपुर में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 62 पाव देशी प्लेन शराब व 460 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किये। जप्त किये गये मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 52712 रूपये है।

दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक

हरदा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया केम्पैन 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 के मध्य संचालित किया जावेगा। इस हेतु जिले के अनुमानित 69922 बच्चों को सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के संयुक्त दल 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य दल द्वारा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो में बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण हेतु सभी बच्चों को 2 ओ.आर.एस. के पैकेट एवं 14 जिंक की टेबलेट प्रदान करेंगे तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जावेगी। साथ ही 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सीरप का वितरण किया जावेगा। इस दौरान दस्त रोग, निर्जलीकरण, गंभीर कुपोषित की पहचान तथा अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान कर प्रोटोकॉल अनुसार उपचार एवं रैफरल किया जावेगा। उन्होने सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओआरएस कॉर्नर बनाने के निर्देश भी सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिये।

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म पुरस्कार-2027 हेतु आवेदन आमंत्रित

हरदा – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन/अनुशंसा आमंत्रित किए गए हैं। मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके नामांकन भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दीर्घकालीन कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि अथवा अन्य पात्र व्यक्ति योग्य उम्मीदवारों का नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं। नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा 31 जुलाई 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सामाजिक सेवा तथा जनकल्याण के क्षेत्र में असाधारण एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के दौरान उम्मीदवार के आजीवन योगदान, समाज पर पड़े प्रभाव तथा उत्कृष्ट उपलब्धियों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया जाएगा। नामांकन करने के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पंजीयन कर लॉगिन करना होगा। इसके पश्चात संबंधित पुरस्कार श्रेणी, कार्यक्षेत्र का चयन करते हुए नामांकित व्यक्ति का विस्तृत विवरण, उपलब्धियां, योगदान, आवश्यक दस्तावेज एवं समर्थन प्रमाण अपलोड कर अंतिम रूप से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हरदा जिले के सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से अपील की है कि वे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र व्यक्तियों के नाम पद्म पुरस्कार-2027 हेतु समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन नामांकित कर देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में उन्हें उचित पहचान दिलाने में सहयोग करें।

Leave a Reply