Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के खाते में जमा की किसान कल्याण योजना की द्वितीय किस्त की राशि

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंडला में बलराम जयंती पर प्रदेश के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का अंतरण किया। उन्होने योजनार्न्तगत प्रदेश के 83 लाख किसानों के खाते में राशि अंतरित की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है।
इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. दोगने, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री ललित पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री लीलाधर बांके, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, उपसंचालक किसान कल्याण श्री जे. एल. कास्दे सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिले के 59656 किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की द्वितीय किस्त की राशि अंतरित की गई। इनमें खिरकिया तहसील के 9847, सिराली तहसील के 9896, टिमरनी तहसील के 9394, हंडिया तहसील के 7918, हरदा तहसील के 10763 तथा रहटगांव तहसील के 11838 किसान सम्मिलित हैं। इस दौरान मंडला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया ने  किसानों को समसामयिक सलाह देते हुए बताया कि सोयाबीन फसल की सतत निगरानी करें। पौधे की पत्तियों पर भूरा पत्ती धब्बा रोग के लक्षण अर्थात पत्ती के ऊपर भूरे रंग के बारीक धब्बे दिखाई देते है, उसके बाहर पिला रंग की गोल आकृति बनी होती है। किसान भाई प्रारंभिक अवस्था मे इस प्रकार के लक्षणों के लिये ध्यान से पौधों का निरीक्षण करे। नियंत्रण के लिये कासूगामायसीन / वेलिडामायसीन 400 ग्राम प्रति एकड़ के साथ कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। प्रति एकड़ पावर पंप से पानी की मात्रा 100 से 125 लीटर का प्रयोग करें। कीट नियंत्रण के अंतर्गत यदि तना मक्खी, सफेद मक्खी, पीला मोजेक रोग के लक्षण दिखाई देने पर पूर्व मिश्रित कीटनाशक बीटासायफ्लूथ्रीन  एमिडाक्लोप्रीड 140 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

What do you think?