Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा – आयुष विभाग के 7 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयुष्मान आरोग्य शिविरो का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय संक्रामक रोगों का प्रबंधन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम था।

जिला आयुष आधिकारी डाॅ. अनिल वर्मा द्वारा बताया गया कि शिविर का उद्देश्य संक्रामक रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान एवं प्रबंधन के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे हुआ और जिनमें महिलाएँ, पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित थे। शिविर में प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जाँच, सामान्य एवं संक्रामक रोगों का परामर्श, तथा चयनित रोगों हेतु निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए, जिसमें स्वच्छता, संतुलित आहार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्थानीय जनता की उत्साही भागीदारी रही और लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत मिलने वाली निःशुल्क सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित लाभार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया। आयुष विभाग की निर्धारित थीम अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर तजपुरा, बालगांव, बिच्छापुर, गहाल, चारखेड़ा, पड़वा एवं छिंदगाव मेल में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 609 रोगियों की जांच की जाकर उपचार किया गया।शिविर मे आयुर्वेद चिकित्सा आधिकारी डाॅ. जीवन यदुवंशी, डॉ आशीष शर्मा, डॉ सूरज कवड़े, डॉ. शिवनारायण काजले द्वारा शिविरों में अपनी सेवाएं दी गई। जिले मे आयुर्वेद एवं आयुष पद्दति के प्रचार प्रसार के लिए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे है।

What do you think?