पावनसिटी हरदा
संपादक – अशफाक अली
पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम के व्दारा टिमरनी क्षेत्र में लूट की घटना कारित करने वाले आरोपीयो कि गिरफ्तारी करने पर मिली सफलता ।
मामला 31 जुलाई फरियादी धीरज पटेल निवासी बहरागांव ने रिपोर्ट किया कि में अपने साले मनीष के साथ वेयर हाउस टिमरनी में मूगं बेचने के लिए अपना ट्रेक्टर ट्राली को लाईन में खडा करके रात लगभग 10-11 बजे अपनी मोटरसायकल से मनीष के साथ गावं वापस जा रहा था जैसे ही हम दोनो नहर के पास सोडलपुर पहुचें । तो वहां रोड किनारे सोडलपुर की उषा बंजारा अपने साथी नरेन्द्र सोलंकी अजय बंजारा व विजय के साथ शराब पी रही थी। मैं मनीष के साथ मोटरसायकल से वहां से निकला तो उषा व उसके तीनो साथी नरेन्द्र , अजय व विजय ने दौडकर हमारी मोटरसायकल रोक ली औऱ फिर उषा बंजारा व नरेन्द्र सोलंकी नें मेरी जेब से मेरा पर्स जिसमें करीबन 3000 रुपये रखे थे उषा ने छीने लिये व नरेन्द्र ने मेरी जेब में रखा रेडमी कंपनी का एम 13 मोबाईल भी छीन लिया । मेरा साला मनीष मुझे बचाने लगा तो उषा बंजारा के साथी अजय बंजारा व विजय नायक ने मनीष का पर्स 2000 रुपये व मनीष का रियल मी कंपनी का मोबाईल व मनीष के गले में पहनी हुई सोने की चेन कुल कीमती 2.50 लाख रूपये छीन लिये मैनें और मनीष ने चिल्ला चोट की तो उषा बजारां ने अपने तीनो साथियो के साथ मिलकर लात घुसों से मुझे व मनीष को बहुत मारा जिससे हम दोनो को सिर व शरीर में काफी चोटें आयी है किसी राहगीर ने 112 गाडी को फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी । पुलिस की गाडी आती देख उषा बंजारा , नरेन्द्र ,अजय व विजय वहां से भाग गये और मेरी मोटरसायकल लूटकर भाग गये रिपोर्ट पर रात्री में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः-
वरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशन में तत्काल अलग अलग टीमे गठित कर आरोपीयो की तलाश हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में दिनांक 01/08/26 को आरोपी उषा बंजारा उर्फ कैटरीना पति बब्लू बंजारा उम्र 31 साल,अजय बंजारा पिता ज्ञानचन्द्र बंजारा उम्र 23 साल व विजय नायक पिता ज्ञानचन्द्र बंजारा सभी निवासी सोडलपुर को घेरा बंदी कर पकडा गया तीनो आरोपीयो कि पृथक पृथक पूछताछ कर 02 पर्स, नगदी,01 सोने की चेन,मोबाईल दस्तावेज विधिवत जप्त किये गये बाद आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण का आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया थाना प्रभारी मुकेश गौड़, रामविलास करपे , प्रिंयका पाठक , नवीन चौधरी, अर्जुन लोवंशी अभिलेष चतुर्वेदी,शैलेन्द्र राजपूत, पिन्टू उईके अनिता सै. मोनिका जाट

