Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 13 अगस्त तक करें आवेदन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा – हरदा जिले की तहसील खिड़कियां के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये निःशुल्क पंजीयन प्रारम्भ हो चुके हैं। प्राचार्य पीएम  जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य पीएम  जवाहर नवोदय विद्यालय हरदा ने बताया कि आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। आवेदन हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2025 में कक्षा 5 वीं में उत्तीर्ण किया जाना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिये विद्यार्थी को 3री, 4थी और 5 वीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए हरदा जिले के तहसील ग्रामीण वन आंचल क्षेत्र के छात्र छात्राओं  आवेदन कर सकते हैं

What do you think?

1 Comment

  1. Editor Pawan

    मैने 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र काम करता आ रहा हुँ प्रिंटिंग प्रेस से हमने अपनी पत्रकारिता शुरू की जब मोबाइल नहीं हुआ करते थे कैमरे से फोटो खींचकर पेपर में छापी जाती थी उसे दौर में कैमरा का दौर था जो आज 20 वर्षों का अनुभव खबरों को लिखना पड़ता था फिर उसको प्रिंटिंग प्रेस में मेल करना पड़ता था जब पेपर में खबर छाप कर आती थी तब लोग पेपर के साथ चाय की चुस्की के साथ खबरें पढ़ते थे आज का युग सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का युग हो गया है हम आपको भारत की राष्ट्रीय खबरें एवं प्रदेश की खबरे एवं जिला स्तरीय ग्रामीण अंचलों की खबरों का प्रमुखता से प्रकाशन करते खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर क्लिक ताजा खबरें पढ़ सकते हैं हर खबर पर हमारी नजर की प्राथमिकता है देशहित जनतहित की खबरों को ज्यादा से ज्यादा प्रकाशित किया जा सके और इसका लाभ हर भारतीय नागरिकों को मिल सके अगर आपके आसपास कोई भी जनहित संबंधित खबरें हुए तो हमें इस व्हाट्सएप नंबर 9425045481 पर भेज सकते हैं