Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

जिलेभर में प्रशासन की अवैध खनिज उत्खनन पर सख्त कार्रवाई जारी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी नर्मदापुरम

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिलेभर में प्रशासन की अवैध खनिज उत्खनन पर सख्त कार्रवाई जारी
ट्रक, डंफर, ट्रैक्टर ट्राली सहित 10 से अधिक वाहन जब्त
जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक अभियान चलाकर कर कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सप्ताह में अवैध खनन एवं खनिज का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर कई वाहनों को जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा समस्त अनुभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम)  विजय राय के नेतृत्व में सिवनी मालवा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। ग्राम बाबरी से अवैध रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाए जाने पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस थाना शिवपुर एवं पुलिस थाना सिवनी मालवा में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

इसी क्रम में रात्रि कार्रवाई के दौरान 05 वाहन (01 ट्रक एवं 04 डंपर) को रेत एवं अन्य खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना प्रभारी सिवनी मालवा के सुपुर्द किया गया। साथ ही गिट्टी के अवैध परिवहन के मामलों में भी संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। नर्मदापुरम क्षेत्र में जासलपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर खनिज एवं राजस्व टीम द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही माइनिंग, राजस्व सहित आरटीओ टीम द्वारा रायपुर रेत खदान नर्मदापुरम पर अवैध रेत परिवहन/ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन पांडे भी उपस्थित रहे।

तहसील बनखेड़ी में अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। तहसील पिपरिया में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। सोहागपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्रियंका भलावी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर सोहागपुर में अभिरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध उत्खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What do you think?