Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
24 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

खंडवा जिले में होमगार्ड्स का 79वां स्थापना दिवस मनाया गया

2 min read

 

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

खंडवा होमगार्ड्स का 79वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार राय उपस्थित थे।होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स लाइन खण्डवा में विधायक श्रीमती तन्वे ने परेड की सलामी ली, जिसमें होमगार्ड्स, एसडीईआरएफ, आपदा मित्र, सिविल डिफेंस एवं एनसीसी कैडेट्स के प्लाटून शामिल रहे। सलामी के पश्चात्  रविन्द्र महिवाल, प्लाटून कमाण्डर ने अतिथियों को परेड का निरीक्षण कराया। कदमताल के साथ परेड कमाण्डर  मनीष यादव, प्लाटून कमाण्डर तथा  नितिन पुरे, परेड टूआईसी के द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया। परेड में एसडीईआरएफ के रेस्क्यू वाहन मय उपकरण के साथ प्रदर्शन किया गया। होमगार्ड्स स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती तनवे ने गत वर्ष में होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की।

विधायक श्रीमती तन्वे ने होमगार्ड्स तथा एसडीईआरएफ जवानों के सेहत के लिये योग एवं व्यायाम हेतु विधायक निधि से होमगार्ड्स लाइन खण्डवा में “ओपन जिम” लगाये जाने की घोषणा की। परेड के पश्चात् होमगार्ड्स स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा होमगार्ड्स स्वयंसेवी जवानों के मेघावी बालक बालिकाओं को शिक्षा निधि तथा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर होमगार्डस और एसडीईआरएफ के अधिकारी कर्मचारी तथा स्वयंसेवी जवानों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया। परेड कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने एस डी ई आर एफ के जवानों द्वारा लगाई गई आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

What do you think?