Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम द्वारा आज विकासखंड खिरकिया के मांडला एवं हीवाला ग्राम में सोयाबीन फसल का खेतों में पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल में डॉ. भागवत सिंह, सहायक संचालक कृषि, डॉ. ओ.पी. भारती, कृषि वैज्ञानिक एवं एस.ए.डी.ओ. खिरकिया शामिल रहे। दल द्वारा विभिन्न खेतों में सोयाबीन फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वर्तमान में सोयाबीन फसल अच्छी अवस्था में पाई गई। फसल की बढ़वार एवं खेतों की स्थिति का अवलोकन करते हुए कृषकों से फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही आगामी समय में फसल की अच्छी उत्पादकता बनाए रखने के लिए कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा आवश्यक कृषि कार्यों के संबंध में कृषकों को तकनीकी सलाह प्रदान की गई।

कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारियों ने कृषकों को सलाह दी कि फसल की नियमित निगरानी करते रहें तथा किसी भी प्रकार के कीट अथवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग अथवा कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर अनुशंसित तकनीकी मार्गदर्शन के अनुसार ही उपचार करें।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि वर्तमान में क्षेत्र में सोयाबीन फसल की स्थिति संतोषजनक एवं अच्छी है तथा कृषकों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए फसल प्रबंधन करने हेतु निरंतर मार्गदर्शन दिया जा रहा

What do you think?