Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

राखी मेला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए लगाया जा रहा

1 min read

पावनसिटी 

हरदा – आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर-2 के पास राखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई राखियां, चूड़ियां, कपड़े, बैग, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि मेले का आयोजन 24 से 27 अगस्त तक किया जाएगा। मेले का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। श्री कालेश्वर ने नागरिकों से अपिल की है कि वे मेले में पहुंचकर समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की खरीदारी कर महिला समूहों का उत्साहवर्धन करें।