पावनसिटी  हरदा

संपादक सैयद अशफाक अली

मो.9425045481

 

चौकी करताना क्षेत्र में गृह भेदन की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार एवं ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद

मध्य प्रदेश के हरदा जिले कि चौकी करताना पुलिस ने दिनांक 22.08.2026 को फरियादी रामविलास ओसले पिता रामगोपाल ओसले, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम गोगिया, चौकी करताना द्वारा चौकी करताना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी पत्नी सावित्री बाई के साथ ग्राम गोगिया में निवास करता है तथा दोनों मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके बच्चे बाहर निवास करते हैं।

 

फरियादी के अनुसार घर में रखी लोहे की बिस्तर पेटी के अंदर एक छोटे बैग में चांदी की एक जोड़ी पायल एवं चांदी का कंदौरा रखा हुआ था, जिसे उसने दिनांक 01.08.2026 को देखा था। दिनांक 21.08.2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे फरियादी एवं उसकी पत्नी द्वारा बिस्तर पेटी खोलकर देखने पर उक्त चांदी के आभूषणों वाला बैग गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया जाना पाया गया।

उक्त रिपोर्ट पर चौकी करताना में देहाती नालसी लेख कर थाना टिमरनी में अप.क्र. 488/2026, धारा 305(ए), 331(3) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तत्परता से गठित की गई पुलिस टीम

घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, एस.डी.ओ.पी. आकांक्षा तलया द्वारा चौकी प्रभारी करताना उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई l

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिस विवेचना के आधार पर संदेही दुर्गाप्रसाद उर्फ दुर्गेश पिता गणेश साकल्ले, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गोगिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए फरियादी के घर से लगभग 20–25 दिन पूर्व चांदी का कंदौरा एवं पायल चोरी करना बताया गया

₹1.20 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद

 

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया चांदी का कंदौरा एवं पायल, कुल अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बरामद कर विधिवत जप्त किया गयाआरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टिमरनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया

 

 

उक्त कार्रवाई से पुलिस की सकारात्मक छवि क्षेत्र में स्थापित हुई है l

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

 

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक लोकेश यादव, प्रधान आरक्षक राजा बकोरिया, प्रधान आरक्षक योगेश पटेल, सैनिक रूपसिंह राजपूत एवं सैनिक राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही।

 

पुलिस की तत्परता, टीमवर्क एवं प्रभावी विवेचना के परिणामस्वरूप चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

Leave a Reply