पावनसिटी, सिराली हरदा

 संपादक- सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

मध्य प्रदेश के हरदा जिले की तहसील सिराली का नगर परिषद चर्चा का विषय बना हुआ है नगर परिषद के सीएमओ वैसे कार्यालय में कब मिलते हैं और पत्रकारों द्वारा फोन लगाने पर फोन भी रिसीव नहीं करते हैं हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को संज्ञान में  कि आप नगर परिषद से सिराली का दौरा करें वह के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करें  शहर में181 पर 25-30 शिकायतें, नाली सफाई और पेयजल संकट से जूझ रहे विद्या विहार कॉलोनी के रहवासी, 20 रुपये की केन खरीदकर पी रहे पानी

सिराली विद्या विहार कॉलोनी में नाली सफाई, जलभराव और पेयजल की समस्या ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर करीब 25 से 30 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ हैइससे लोगों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है

संजय व्यास कॉलोनी निवासी ने बताया कि उनके घरों के आसपास स्थित खाली प्लाटों में लंबे समय से पानी जमा है। गंदा पानी जमा रहने के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि घर के पीने के बोर से भी काला और मटमैला पानी निकल रहा है। ऐसे में परिवार को मजबूरी में करीब 20 रुपये की पानी की केन खरीदकर पीने का पानी मंगवाना पड़ रहा है।

सफाई व्यवस्था पर भी सवाल

रहवासियों के अनुसार कॉलोनी में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। संजय व्यास का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से झाड़ू लगाने तक नहीं आते, जिसके चलते जगह-जगह गंदगी और पानी जमा होने की स्थिति बनी हुई है।

मच्छर और जहरीले जीवों का बढ़ा खतरा

कॉलोनी में जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों और सांप जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। रहवासियों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। लोगों का कहना है कि आए दिन घरों में सांप घुसने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में किसी दिन बड़ी जनहानि होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल

कॉलोनीवासियों का सवाल है कि जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, तो आखिर उन पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा क्यों नहीं ले रहे हैं? लोगों का कहना है कि यदि शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, तो आखिर इन शिकायतों का निराकरण किस आधार पर किया जा रहा है?

तत्काल कार्रवाई की मांग

विद्या विहार कॉलोनी के रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर जलभराव की समस्या दूर कराई जाए, नालियों की सफाई कराई जाए और पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही कॉलोनी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि लोगों को गंदगी, दूषित पानी और जहरीले जीवों के खतरे से राहत मिल सके।

अब देखना यह है कि 181 पर दर्ज 25-30 शिकायतों के बाद नगर परिषद कब जागता है और विद्या विहार कॉलोनी के रहवासियों को कब तक राहत मिलती है।

Leave a Reply