श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो स्थानों पर नो-व्हीकल जोन, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर घंटाघर बाजार क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं के विक्रय एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस हरदा द्वारा दिनांक 13.09.2026 से 14.09.2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए हरसूद वाली गली से जामा मस्जिद तक के मार्ग को नो-व्हीकल जोन बनाया गया है। उक्त अवधि में इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

खंडवा की ओर जाने वाले वाहन

 

जामा मस्जिद → जतरा पड़ाव → नर्मदेव धर्मशाला → खेड़ीपुरा नाका होते हुए खंडवा की ओर जा सकेंगेहरदा की ओर आने वाले वाहन

 

हरसूद वाली गली → जैसानी चौक → गणेश चौक की ओर से आवागमन कर सकेंगे।इसके अतिरिक्त एसबीआई बैंक तिराहा (मिडिल स्कूल गेट नंबर-02 ) से होते हुए टांक बंधु चौराहा के बीच गणेश प्रतिमाओं के विक्रय हेतु लगने वाले बाजार क्षेत्र को भी नो-व्हीकल जोन रखा गया है। इस क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ को देखते हुए वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि नो-व्हीकल जोन में वाहनले जाएं तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यातायात संबंधी किसी भी असुविधा अथवा सहायता के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 07577-222104 पर संपर्क किया जा सकता है।यातायात पुलिस हरदा की आमजन से अपील है कि गणेश चतुर्थी पर्व को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply