Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

आपकी पूंजी, आपका अधिकार’’ शिविर 5 दिसम्बर को किया जा रहा है आयोजन

1 min read
Text Size:

Harda News:  भारतीय रिजर्व बैंक के ‘‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 5 दिसम्बर शुक्रवार को हरदा जिले की सभी बैंक शाखाओं द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में दोपहर 4 बजे से आयोजित होगा, शिविर में सभी हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया है। आरबीआई के अनुसार जिन खातों में दो वर्ष से अधिक समय से लेन-देन नहीं हुआ है, वे निष्क्रिय माने जाते हैं, जबकि 10 वर्ष से अधिक समय तक दावा नहीं की गई राशि डीईए फंड में ट्रांसफर कर दी जाती है। ग्राहक या उनके कानूनी वारिस किसी भी बैंक शाखा में केवाईसी दस्तावेज के साथ फार्म जमा कर सत्यापन के बाद अपनी जमा राशि ब्याज समेत प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर का उद्देश्य अभियान के तहत नागरिकों को वित्तीय संपत्तियों को जिसमें अदावाकृत बैंक जमा खाते, बीमा राशि एवं अन्य के दावा किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही एवं नागरिकों की वित्तीय संपत्तियों को पुनः सक्रिय वित्तीय प्रवाह में लाने तथा जनसाधारण में वित्तीय जागरूकता बढाने की दिशा में मार्गदर्शन किया जाना है। सभी हितग्राहियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या मे आकर शिविर में ‘‘आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना’’ का लाभ लेवें।

What do you think?