Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कलेक्टर,विद्यार्थी जितना कंप्यूटर साइंस सीखेंगे उतनी ही रुचि बढ़ेगी 

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र  नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि आज के दौर में क्वालिटी एजुकेशन के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी हैं। उन्होंने कहा, कि विद्यालयों में अच्छी कंप्यूटर लैब होना चाहिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा, कि वे जितना कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग सीखेंगे उतनी ही उनकी रुचि कंप्यूटर सीखने के प्रति बढ़ेगी। उन्होंने कक्षा छठी से ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कोडिंग कंप्यूटर एप्लीकेशन सीखने पर बल देते हुए कहा,कि सभी विद्यार्थियों को कंप्यूटर सीखना चाहिए।
कार्यक्रम को आई.डी.बी.आई.बैंक के प्रबंधक  रामकुमार सिंह ने कहा, कि सी.एस.आर. मद से सांदीपनि विद्यालय को 12 सेट कंप्यूटर प्रदान किया जा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य ऊंचा रखकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा, कि यदि वे लक्ष्य तय कर पढ़ाई करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
प्राचार्य श्री बी.एल. बसेर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री बसेर एवं शिक्षकगणों तथा छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर चंद्रा ने आई.डी.बी.आई.बैंक की तरफ से प्रदान किए गए। कंप्यूटर सेट विद्यार्थियों को प्रदान किए। इस मौके पर एस.डी.एम.श्रीमती किरण आंजना, जिला शिक्षा अधिकारी  सूजनमल मांगरिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Neemuch

What do you think?