Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ वेलनेस गतिविधि के तहत बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण बात कही

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा  स्वस्थ्य तन और स्वस्थ मन होगा तो जीवन उमंग से परिपूर्ण रहेगा। यह बात चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावना करोड़े ने स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ वेलनेस गतिविधि के तहत बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कही। उमंग स्वास्थ्य शिविर में डॉ. भावना करोड़े के साथ दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. आयुषी गुप्ता एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. परमानंद छलौत्रे ने छात्र-छात्राओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया ।
शिविर में विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ जाँच के साथ आंखो, दांतों व ब्लड शुगर की जाँच की गई। स्वस्थ्य यकृत मिशन के तहत ऊँचाई, वजन और कमर की माप ली गई व बीएमआई अनुसार कम वजन वाले बच्चों को पोषक तत्वों से युक्त आहार के बारे में बताया गया। वहीं अधिक वजन मोटापा वाले बच्चों को व्यायाम और फास्ट फूड से बचने की सलाह दी गई तथा स्वस्थ्य जीवनशैली के लाभ की जानकारी दी गई ।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले एवं प्रशासकीय अधिकारी  बी.के. बिछोतिया ने स्वास्थ्य दल का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम समन्वयक श्री आशीष साकल्ले ने बताया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उमंग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने विद्यार्थियों को खराब जीवनशैली से होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह इत्यादि पर चर्चा की गई ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ एवं राजेश गौर ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी के उपयोग की जानकारी दी। शिविर में 48 आभा आईडी तैयार की गई । नेत्र सहायक दीक्षा काशिव ने आंखों की जॉच की व विद्यार्थियों को प्रतिदिन के स्क्रीन टाईम को कम करने की सलाह दी। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नर्सिंग ऑफीसर अंकित सिंह ने मनहित एप के लाभ की जानकारी दी व विद्यार्थियों को एप डाउनलोड करवाई।

What do you think?