Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

हरदा कलेक्टर जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में साइक्लिस्ट  सुबोध विजय गांगुर्डे के साथ पौधरोपण किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में कलेक्टर  सिध्दार्थ जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में साइक्लिस्ट  सुबोध विजय गांगुर्डे के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होने आम व जाम के 10 पौधे लगाए। इस अवसर पर लायंस क्लब हरदा की अध्यक्ष श्रीमती अंजू भायरे, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता बागरे तथा सचिव श्रीमती शीनू बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने गांगुर्डे से मुलाकात कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होने श्री गांगुर्डे को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनकी सफल यात्रा की मंगल कामना की। महाराष्ट्र के रायगढ़ के रहने वाले 26 वर्षीय श्री गांगुर्डे ने बताया कि वे देश में साइकिल से भ्रमण कर रास्ते भर पौधे लगाते आ रहे हैं। उनका अंतिम पड़ाव माउण्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचना है। पिछले साल शुरू हुई साइकिल यात्रा दो साल बाद 2027 में पूरी होगी। श्री गांगुर्डे ने बताया कि वे पहले भी माउंट एवरेस्ट पर फतह कर चुके हैं। वह बीते 4 साल से लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड में टूरिस्ट गाइड का काम करते आ रहे हैं। उनकी यात्रा 19 जून 2024 को शुरू हुई थी। यात्रा अब तक 442 दिन पूरी कर चुकी है। अभी तक वह लगभग 40 हजार किलोमीटर का सफर कर लगभग 36 हजार पौधों का रोपण कर चुके हैं। वे देश के पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से होकर मध्य प्रदेश के हरदा पहुंचे हैं। इसके बाद वे गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु की ओर बढ़ेंगे।

5 व 6 सितम्बर को मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

हरदा  कृषि उपज मण्डी हरदा ने बताया कि 5 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद का शासकीय अवकाश होने तथा 6 सितम्बर को अनंद चतुर्दशी एवं पर्युषण पर्व का समापन होने के कारण मण्डी प्रांगण हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान भाई 5 व 6 सितम्बर को मण्डी प्रांगण में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिये नही लावें।

What do you think?