Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
Uncategorized

नीमच कलेक्टर ने कृषि एवं राजस्‍व अमला नरवाई जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखे

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कृषि और राजस्‍व विभाग का मैदानी अमला नरवाई जलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें और यदि कही नरवाई जलाने की जानकारी मिले, तो संबंधित के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करें। जिले के किसानों को कृषि एवं राजस्‍व अमला नरवाई प्रबंधन के लिए प्रेरित करें। नरवाई जलाने वाले को हतोत्‍साहित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट एनआईसी कक्ष में कृषि एवं राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़,  बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम एवं उप संचालक कृषि सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि फसल कटाई के लिए किसान हार्वेस्‍टर का उपयोग करते हैं। हार्वेस्‍टर के साथ ही नरवाई प्रबंधन का उपकरण उपयोग करें, जिससे नरवाई जलाने की आवश्‍यकता ना हो। कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे हार्वेस्‍टर संचालकों को पाबंद करें, कि वे फसल कटाई के साथ-साथ नरवाई प्रबंधन उपकरणों का भी उपयोग कर नरवाई का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्‍टर ने आगामी रबी सीजन के लिए जिले में उर्वरक, खाद एवं बीज का पर्याप्‍त भण्‍डारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

What do you think?