Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हम सब मिलकर बनायेंगे आत्मनिर्भर और विकसित भारत- केन्द्रीय मंत्री उइके

4 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी दरों में कटौती से होने वाले लाभों की दी जानकारी

स्वदेशी वस्तुएं ही अपनाने की अपील की

टिमरनी, हरदा और हंडिया के बाजार में बचत उत्सव में व्यापारियों और आमजन से की भेंट

हरदा भारत  सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री  दुर्गादास उईके ने शुक्रवार को टिमरनी, हरदा एवं हंडिया पहुँचकर नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी के प्रचार कार्यक्रम ‘‘बचत उत्सव’’ के तहत व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। उन्होंने बाजार में पैदल भ्रमण एवं भेंट के दौरान दुकानदार और आमजन का गुलाब फूल देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मंत्री  उइके ने टिमरनी पहुँचकर स्थानीय व्यापारियों से जीएसटी रिफार्म पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने शुक्रवारा बाजार क्षेत्र से भेरू बाबा, गांधी चौक से शीतला माता मंदिर तक बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानों में जीएसटी बचत उत्सव के स्टीकर्स चिपकाए। दुकानदारों एवं ग्राहकों से आत्मीयतापूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष , पूर्व विधायक टिमरनी , भाजपा जिलाध्यक्ष   सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री  उइके ने भेरों मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पीते हुए व्यापारियों से चर्चा की। शुक्रवारा बाजार में पैदल भ्रमण के बाद केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने समर्थ एग्रो सीड्स में विभिन्न व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से रूबरू होकर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की नींव व्यवसाय ही है।
व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों से संवाद
केन्द्रीय मंत्री उइके ने शुक्रवार को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी के प्रचार कार्यक्रम ‘बचत उत्सव’ के तहत व्यापारियों और आमजन से संवाद में कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का स्वप्न केवल संकल्प नहीं, बल्कि जल्द ही साकार होने वाला यथार्थ है। इसके लिए देश के हर नागरिक को बराबर का सहयोगी और साथी बनना होगा।  उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती कर देशवासियों को बचत का मधुर उपहार दिया है।
मंत्री श्री उइके ने दुकानों में व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि देशभर में लागू हुई नई जीएसटी कटौती दरें जनता के जीवन में बचत और समृद्धि लेकर आई हैं। उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग तभी प्रशस्त होगा, जब हम अपने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह कदम आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरगामी पहल है।
उइके ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से देशवासियों की बचत बढ़ेगी, जिससे उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस सुधार से व्यापारी और उद्योगपति बंधु भी राहत महसूस करेंगे, क्योंकि अब उन्हें अलग-अलग कर दरों की दुविधाओं से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो चुकी हैं। अब 5 और 18 प्रतिशत के सिर्फ 2 स्लैब हैं। दैनिक जरुरतों की लगभग सभी वस्तुएं 5 प्रतिशत स्लैब में रखी गई हैं। केवल विलासितापूर्ण वस्तुओं को ही 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में रखा गया है। मंत्री श्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी आम जनता के साथ सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जीएसटी घटाकर व्यापारियों के साथ ही आम जनता को दीपावली का उपहार दिया है।
मंत्री श्री उइके ने हरदा पहुँचकर स्थानीय व्यापारियों से जीएसटी रिफार्म पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान घंटाघर बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर दुकानों में जीएसटी बचत उत्सव के स्टीकर्स चिपकाए। दुकानदारों एवं ग्राहकों से आत्मीयतापूर्ण चर्चा की और उन्हें मिठाई खिलाकर जीएसटी बचत उत्सव की बधाई दी। उन्होंने दुकान स्वामियों को जीएसटी की नई दरों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष , पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

What do you think?