मध्य प्रदेश में इस समय बारिश का दौड़ दौड़ जारी है हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक ने जिले की सभी थाना एवं को निर्देश दिए हैं कि वह नर्मदा नदी गांव की नदियां एवं नालों पर जारी करें की नदी नाले में पानी होने पर नदी नाले क्लास ना करें इसे जान को खतरा हो सकता है चौकी करताना क्षेत्र अंतर्गत के क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत, उप निरीक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव , प्रधान आरक्षक 368 दीपक जाट के द्वारा नदी किनारे एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं आमजन को बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे के संबंध में जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे नर्मदा नदी, नदी-नालों, रपटों, पुल-पुलियाओं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से समझाइश दी गई कि रपटे अथवा पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में उसे पार करने का प्रयास न करें। तेज बहाव में वाहन लेकर निकलना अथवा पैदल पानी पार करना जानलेवा हो सकता है।
साथ ही बच्चों एवं युवाओं को नदी-नालों के आसपास जाने से रोकने तथा पानी का बढ़ता स्तर देखने अथवा फोटो-वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाने की समझाइश दी गई।
पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें।
पुलिस का संदेश—सतर्कता ही सुरक्षा है। स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें।

