2 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों के संबंध में पतारसी एवं निगरानी के दौरान हरदा खुर्द रोड स्थित फोरलेन ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित देखा गया।
पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000/- तथा एक बजाज 110 सीसी मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000/-, बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश पिता देवीलाल माली, उम्र 48 वर्ष, निवासी थाना छिपाबड़, जिला हरदा को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 534/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त सामग्री गांजा 2 किलो 20 ग्राम, कीमत लगभग ₹40,000/ बजाज 110 सीसी मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹80,000/-कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
संतोष रघुवंशी, प्रदीप मालवीय एवं नीलेश पटेल, थाना कोतवाली हरदा।

