Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें ‘ना’, गौकाष्ठ को कहें ‘हाँ

1 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा

हरदा – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष होली का त्योहार ‘स्वच्छ और स्वस्थ होली’ अभियान के तहत एक नए संकल्प के साथ मनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हरदा जिले के विभिन्न नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ (गाय के गोबर से बनी लकड़ी) से होलिका दहन करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य वनों को कटने से बचाना और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
जिले में यहाँ-यहाँ होगा गौकाष्ठ से दहन
प्रशासन द्वारा जिले के प्रमुख स्थानों पर गौकाष्ठ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिसमें नगर पालिका हरदा शहर के 3 प्रमुख स्थानों पर, जनपद पंचायत खिरकिया क्षेत्र के 12 विभिन्न स्थानों पर, जनपद पंचायत हरदा (ग्रामीण) 12 चिन्हित स्थानों पर, जनपद पंचायत टिमरनी क्षेत्र के 20 स्थानों पर इस पर्यावरण-हितैषी पहल को लागू किया जा रहा है।
कलेक्टर की अपील
कलेक्टर सिध्दार्थ जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक और हर्बल रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं पूरी तरह से गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन करेंगी, उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा और मुख्यमंत्री की ओर से प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

What do you think?