Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

एसआईआर में जिले के दो बीएलओ ने किया कार्य करने वाले बीएलओ राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
जिले में संचालित निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत टिमरनी विधानसभा के मतदान क्रमांक 68 ग्राम खरतलाब के बीएलओ  हंस कुमार दिलारे ने सोमवार की शाम तक शत-प्रतिशत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। इसी प्रकार हरदा विधानसभा अंतर्गत मतदान क्रमांक मतदान केंद्र क्रमांक 28 चिड़गांव के बीएलओ  लोकेश बिश्नोई ने सोमवार की शाम तक 83.64 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। सोमवार की शाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस कार्य की सराहना की गई। साथ ही कहा गया कि जो बीएलओ तत्परता से शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करेंगे उनको 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस कार्य में जो निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी तत्परता से शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करेंगे वह भी सम्मानित होंगे ।उल्लेखनीय है कि जिले में कम मतदाता संख्या वाले मतदान केन्द्रों पर एसआईआर का कार्य पहले शुरू किया गया है ताकि इन मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत एसआईआर का शीघ्र कार्य किया जाकर आगे कार्य संपन्न किया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी  पुरुषोत्तम कुमार ने उक्त दोनों बीएलओ कार्य की सराहना की है।

What do you think?