Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

1 min read

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा शशांक के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार मिश्रा तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.06.2026 को दोपहर 14:45 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस लाइन के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी पूनम ठाकुर पिता तुलसीराम ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम राता तलाई, थाना हंडिया तथा नवीन ठाकुर पिता सीताराम ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम राता तलाई, थाना हंडिया को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से मसाला एवं प्लेन शराब के कुल 135 क्वार्टर, कुल कीमत लगभग ₹13,500/- जप्त किए गए।

इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹50,000/-, भी जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 432/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्रवाई में सउनि जितेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं चालक प्रधान आरक्षक नितेश तिवारी की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।