Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित

1 min read

पावनसिटी  हरदा

हरदा – मोटे अनाज को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र मध्य प्रदेश के हरदा जिले के खिड़कियां तहसील के  ग्राम कुकड़ापानी, ब्लॉक खिरकिया में 26 जून को कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित किए गए। आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) संस्था के सहयोग से 5 कृषक महिलाओं के खेतों में बाजरा के प्रदर्शन प्लॉट लगाए गए।

केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों को बाजरा की उन्नत खेती, बीज बुवाई की वैज्ञानिक विधि, उचित पौध दूरी, पोषण प्रबंधन एवं फसल देखभाल की जानकारी दी।

सुश्री जागृति बोरकर ने बाजरा के पोषण एवं स्वास्थ्य लाभ बताए। उन्होंने कहा कि बाजरा आयरन, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर है और इसके नियमित सेवन से पोषण स्तर में सुधार होता है। बाजरा की किस्म ‘धन शक्ति’ लोह तत्व व जिंक से भरपूर है और कम लागत में अधिक लाभ देती है।

डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि इन परीक्षणों का उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी समुदाय में श्री अन्न का क्षेत्र पुनः बढ़ाना एवं कुपोषण दूर करना है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में यह फसल निश्चित ही लाभप्रद होगी।