Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित

1 min read

 

 

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कोर्ट न्यायालय परिसर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” 2024 के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर, हरदा में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय  अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में समस्त न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारियों, पैरालीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा भागीदारी की जाकर न्यायालय परिसर की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित गणमान्यजन से न्यायालय परिसर एवं अपने कार्यस्थल को साफ सुथरा रखने की अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में  जयदीप सिंह विशेष न्यायाधीश,  सुधीर कुमार चौधरी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय,  निसार अहमद खान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, निमिष राजा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश,  कपिल वर्मा तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, लवकेश सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  चन्द्रशेखर राठौर, न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एस.के. भदकारिया,  प्रेमदीप शाह,  संजीव राहंगडाले,  अमित मालवीय, श्रीमती चेतना रूसिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी,  सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी, जगदीश विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, शैलेन्द्र जोशी, सचिव जिला अधिवक्ता संघ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अन्य अधिवक्तागण, एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।