Skip to content
ताज़ा खबर
मिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत
10 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 10 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों व विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा के विभिन्न विकास कार्यों एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सम्पर्क अभियान-2006 के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि संपर्क अभियान के तहत विभिन्न वितरण केन्द्रों द्वारा कुल 90 शिविरो का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 11309 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 11138 शिकायतो का निराकरण किया जा चुका है। बैठक में कलेक्टर  जैन ने हरदा जिले के 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत प्रदाय की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने एसएसटीडी एवं आरआरडीएस योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं आवश्यक स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जैन ने निर्देशित किया कि जिले में विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के सभी कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा के महाप्रबंधक सुरेश कुमार, उपमहाप्रबंधक  संजय यादव, सजय चंदेल, भागीरथ मंडल उपस्थित थे।

What do you think?