Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत कृषि सखियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

1 min read
Text Size:

हरदा- नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत कृषि सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को उपसंचालक कृषि कार्यालय में संपन्न हुआ। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि सखियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उप संचालक कृषि श्री जवाहरलाल कास्दे ने कृषि सखियों को उनके क्लस्टर के तहत आने वाले प्रत्येक किसानों को एक एकड़ में प्राकृतिक खेती करने के लिए विभिन्न तकनीकी ज्ञान बीजामृत से लेकर जीवामृत बनाने एवं उपयोग के सभी वीडियो को किसानों को जाकर दिखाने एवं समझाने तथा उनकी समस्याओं के अनुरूप वैज्ञानिकों को संपर्क कर उनकी प्राप्त समस्याओं का निराकरण करने के बारे में बताया। उन्होने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में सभी स्तर के फोटोग्राफ का संधारण करें समय-समय पर फीडबैक लें।
उप परियोजना संचालक आत्मा श्री अखिलेश पटेल ने कृषि सखियों को उनके द्वारा किए गए कार्यों का संधारण एवं अन्य तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने प्राकृतिक खेती के किसानों के यहां से मिट्टी के नमूने प्रयोगशाला पहुंचाने आदि कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिले की सभी कृषि सखियां, बीटीएम, एटीएम आदि उपस्थित रहे।

What do you think?